फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो19पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस ।स्रोत-पुलिस मीडिया सेल - फोटो : samvad
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पंकज यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि भाग निकलने वाले साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सीओ पटियाली संतोष कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को गांव दरियावगंज निवासी जसवीर सिंह ने थाना पटियाली में मुकदमा दर्ज कराया। जसवीर ने आरोप लगाया कि वह दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी पंकज यादव, गोविंद और रंजीत ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर तमंचे से उसपर गोली चला दी। पुलिस इस मामले में आरोपी पंकज यादव को तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर रात पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पटियाली कस्बे के मेहंदी महादेव मंदिर के पास पुलिस टीम को बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक रोकनी चाही तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान पंकज यादव निवासी गांव मझौला थाना पटियाली के रूप में हुई। जबकि उसका साथी गोविंद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पंकज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पंकज यादव पर मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें