फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया जाए केस, मांगे माफी

विज्ञापन
फोटो38कासगंज में विरोध प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।स्रोत-विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा क़ी जिलाध्यक्ष डॉ. सांत्वना पाराशर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सरकार से मांग की कि अभद्र टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया जाए। सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की।
विज्ञापन

मोर्चा की जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर ने कहा कि लगातार मिल रही हार से कांग्रेस समेत अन्य दलों के लोगों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। बिहार की जनता को भाजपा सरकार से विकास की उम्मीदें हैं। राहुल गांधी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की माता को अपशब्द कहे। इस मौके पर प्रीति चौहान, हिना सिंह प्रीति यादव, स्नेहलता शर्मा, मीरा चौहान, मीना राठौर, ममता राजपूत, मीना जोशी, ज्योति पाल, साधना साहू, मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें