फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के पांच विद्युत उप संस्थान की बढे़गी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के बिजली संकट को दूर करने के लिए निगम ने उप संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर कार्य शुरू कर दिया है। पांच उप संस्थानों का चयन कर लिया गया है। इसके बाद लगभग दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। शासन से इसके लिए बजट भी मिल गया है।ग्रामीण क्षेत्रों के फीडर अलग करने का कार्य इस समय चल रहा है। तीन उप संस्थान बनाने के प्रस्ताव को शासन पहले ही अपनी मंजूरी देकर बजट उपलब्ध करा चुका है। अब कस्बाई क्षेत्रों में बिजली संकट को दूर करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कस्बाई क्षेत्रों में बिजली का काफी संकट रहता है। शासन के रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पाती। सबसे अधिक समस्या गर्मी के मौसम में आती है। तीर्थनगरी सोरोंजी, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सहावर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के वीनपुर उप संस्थान की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके बाद इन क्षेत्रों में लोड के चलते गहराने वाले बिजली संकट से लोगों को राहत मिल जाएगी। इन उप संस्थानों की क्षमता वृद्धि पर लगभग 7.5 करोड़ खर्च आएगा। निगम के इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी निगम के पास आ चुका है।
विज्ञापन


उप संस्थान- उपलब्घ क्षमता एमवी- क्षमता में होने वाली वृद्धि
सोरोंजी- 10-5
गंजडुंडवारा- 13-7
सहावर- 10-5
अमांपुर-10-5
वीनपुर-5-5

जिले में पांच उप संस्थानों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। शासन से इसके लिए बजट मिल गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। - सुरेश चंद्र रावत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें