फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो सॉल्वर व एक अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे व्यक्ति के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देते हुए दो सॉल्वर को पकड़ा गया। जबकि एक परीक्षार्थी जिसके स्थान पर सॉल्वर परीक्षा दे रहा था उसको भी गिरफ्तार किया गया है। एक गिरफ्तार सॉल्वर पीएसी की 28वीं बटालियन इटावा का आरक्षी है। सॉल्वर और परीक्षार्थी तीनों ही फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस ने परीक्षा अधिनियम एवं धोखाधड़ी आदि की धाराओं में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।जानकारी के मुताबिक प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में पीएसी की 28वीं बटालियन इटावा में तैनात आरक्षी हरीश यादव निवासी ग्राम इटौरी थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद को पकड़ा गया। वह अपने भाई कामेश यादव की जगह परीक्षा देता मिला। हरीश यादव परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहा था। जबकि कामेश परीक्षा केंद्र के बाहर ही घूम रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सॉल्वर अमर यादव निवासी ग्राम दतावली थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। जो परीक्षार्थी मोनू कुमार के स्थान पर उसके प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दे रहा था। दोनों ही आरोपी परीक्षा के दौरान फेस स्कैनिंग में पकड़े गए। पुलिस ने उनके आधार कार्ड और एडमिट कार्ड भी बरामद कर लिए हैं। परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


वर्जन-
- पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रथम पाली में दो सॉल्वर व एक अन्य परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के विरुद्ध सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है- अपर्णा रजत कौशिक, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें