कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव बस्तौली में रविवार को एक युवक का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए है।
गांव बस्तोली निवासी कृपाल (35) पुत्र महाराज सिंह रविवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने लोगों की मदद से कृपाल का शव फंदे से उतरवाकर घर ले आए। किसी ने फोनकर युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सुन्नगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से युवक की मौत के बारे में पूछताछ की। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है । युवक की मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है।