फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर एक ऑक्सीजन प्लांट की पहुंची मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल पर लगने वाले दो ऑक्सीजन प्लांट में से एक प्लांट की मशीनें शनिवार को परिसर में पहुंच गईं। इन मशीनों की पहुंचने के बाद अब जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिला में ऑक्सीजन की काफी किल्लत रही थी। इस किल्लत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल एवं गंजडुंडवारा अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मंजूरी दी थी। वहीं केंद्र सरकार ने भी जिला अस्पताल के लिए एक प्लांट मंजूर किया था।, जिसमें से प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत गंजडुंडवारा का ऑक्सीजन प्लांट पूरा हो जाने के बाद इसने कार्य करना भी शुरू कर दिया। जबकि जिला अस्पताल के दोनों प्लांट के लिए मशीनें आने का इंतजार किया जा रहा था।
शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट की मशीनें जिला अस्पताल पर पहुंच गई। प्लांट की स्थापना से 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट तैयार होगी।
अस्पताल के 100 बेडों को होनी है ऑक्सीजन की सप्लाई
अस्पताल पर 20 बेडों के पीडिया ट्रिक आईसीयू में भी दी जानी है सप्लाई
जिला अस्पताल पर एक ऑक्सीजन प्लांट की मशीनें आ गई हैं। जबकि दूसरे प्लांट की मशीनें अभी आनी हैं। कंपनी कें इंजीनियरों के पहुंचते ही इस प्लांट को स्थापित करा दिया जाएगा। - डॉ. एसपी सिंह सिद्घू, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें