फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोटरबोट के इंजन में फाल्ट होते ही हुआ धमाका

विज्ञापन
पटियाली के मूंजखेड़ा में खराब हुई स्टीमर से उतरते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के मूंझखेड़ा-नगला नरपत इलाके में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण लोग मोटरबोट व नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। शनिवार की शाम मूंझखेड़ा की ओर लोग मोटरबोट से जा रहे थे। उसी समय से मोटरबोट के इंजन में कोई फाल्ट हुआ और तेज धमाका हो गया। चालक ने इंजन फेल होने के बाद बल्ली के सहारे किनारे तक मोटरबोट लगाई।
विज्ञापन

पटियाली इलाके के नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा, नगला नरपत सहित आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी खादर के सोते में भरा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण मोटरबोट के सहारे आवागमन कर रहे हैं। सनौड़ी व नगला जयकिशन के बीच आने जाने के लिए गंगा पर छोटा पुल बना हुआ था। यह पुल दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ में धराशायी हो गया। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग सनौड़ी व नगला जयकिशन के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। इस इलाके के ग्रामीण मार्ग व पुलिया भी कटी हुई हैं। एसडीएम प्रदीप विमल ने बताया कि एक और नाव प्रभावित इलाके में बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें