फोटो11गंजडुंडवारा में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य करते रेलवे कर्मी । संवाद
गंजडुंडवारा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से समपार संख्या 223-सी पर मंगलवार को नई पटरियां बिछाई गई। इस कारण मोहनपुर फाटक सुबह 6 बजे से बंद रहा। रेलवे की ओर से 30 घंटे तक फाटक बंद करके पटरी बदली जाएंगी। इसके चलते बुधवार की दोपहर 12.30 बजे तक फाटक बंद रहेगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार ने बताया है कि गंजडुंडवारा स्थित समपार संख्या 223-सी पर मंगलवार सुबह से मशीनों की मदद से नई पटरियां बिछाने का काम किया गया। इसकी वजह से मोहनपुर फाटक सुबह 6 बजे से बंद रहा। यह कार्य रेल संरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। रेल पथ की मरम्मत के लिए करीब 30 घंटे तक फाटक को बंद रखा जाना है। इस दौरान मोहनपुर फाटक से होकर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग गनेशपुर फाटक से होकर गुजारा गया। जाम की स्थिति न बनें इसलिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। संवाद