फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

विज्ञापन
फोटो24राजा भैया के भाई कुंवर अक्षय प्रताप सिंह का स्वागत करते जनसत्ता दल लोक तांत्रित के पदा​
विज्ञापन
कासगंज। जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की शुक्रवार रात मालगोदाम रोड पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के भाई, एमएलसी और पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें अखिलेश यादव ने राजा भैया का नाम लिए बगैर कहा था कि मायावती ने उस समय कुछ फैसले लिए थे, मुझे वह फैसले बदलने नहीं चाहिए थे। एमएलसी ने कहा कि बसपा सरकार में राजा भैया पर पोटा लगाया गया था, उसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हटाया। उस समय अखिलेश यादव कुछ नहीं थे। नेता जी का बहुत सम्मान करते हैं। उनके लिए ही संघर्ष किया गया था इसलिए पोटा लगाया गया था।
कुटुंब भोज की बैठक गलत नहीं
बीते दिनों हुए क्षत्रिय विधायकों के कुटुंब भोज पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि कुटुंब भोज की बैठक करना गलत नहीं है। हर जाति के लिए भोज करते हैं। उसमें और जाति के लोग भी थे। मीडिया पता नहीं क्यों इसे इतना तूल दे रही है। कुटुंब भोज एक पारंपरिक आयोजन था। भोज करना हमारी परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के दिए निर्देश
गोपाल भैया ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। प्रत्येक बूथ तक संगठन को खड़ा किया जाए। संगठन की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें। राष्ट्रीय महासचिव केएन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद सरोज, प्रदेश प्रधान महासचिव बृजेश राजावत, ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इकरार अहमद, ऋषि पाल सोलंकी, धर्मेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र सोलंकी, हर स्वरूप मिश्रा, आशीष मिश्रा,मानवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें