फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
फोटो12गंजडुंडवारा में प्रसूता की मौत के बाद आक्रो​शितों को समझाती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। प्रसूता की मौत के बाद शनिवार को एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर एसडीएम, थाना प्रभारी, सीएचसी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है। परिजन ने अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव मऊ निवासी शमा (26) पत्नी मुकीम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 28 अगस्त को न्यू मेट्रो अस्पताल, सहावर रोड में भर्ती कराया था। जहां प्रसूता ने शुक्रवार को सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। प्रसूता ने हायर सेंटर ले जाते वक्त एटा रोड पर ओन घाट के पास दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर वापस अस्पताल पहुंच गए। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजन ने टीम से अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. आकाश सिंह ने बताया कि प्रसूता ने सर्जरी के बाद लड़की को जन्म दिया। किस सर्जन ने ऑपरेशन किया और किसने एन्स्थेसिया दी? इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें