सोरोंजी। गांव हसनपुर में एक युवक ने महिला को बाल खींचकर घसीटते हुए जमकर बेरहमी से पीटा। तीन दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
गांव हसनपुर निवासी कंचन पत्नी रामवीर सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शीलू उर्फ आशीष ने उनके घर में आकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उनकी वीडियो बनाने लगा। उन्होंने वीडियो बनाने से रोका तो मारपीट करने लगा। उनके साथ घर में बच्चे भी थे। वह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी तो आरोपी ने घर के बाहर उन्हें बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिया। फिर घसीटते हुए बेरहमी से पिटाई की। घटना तीन दिन पुरानी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी को मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।