फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो खाद विक्रेता के लाइसेंस निरस्त, दो का निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के दो खाद विक्रेताओं के एक ही ग्राहक को बार-बार यूरिया की बिक्री करने पर प्रदेश की टॉप 20 सूची में शामिल पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई। जबकि दुकान बंद कर चले जाने पर दो विक्रेता के लाइसेंस निलंबित किए हैं। वहीं, अधिक दर से खाद बिक्री करने पर दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि जुलाई माह में यादव खाद भंडार बहौरा पटियाली ने एक किसान को एक साथ 45 बोरी और फिर से 5 बोरी तथा आरव खाद भंडार, नगला केसरी ने एक किसान को आठ बार में 40 बोरी खाद की बिक्री की। शासन से टॉप 20 की भेजी गई। सूची में इनके नाम शामिल होने पर जांच की गई। इसमें मामला सही पाए जाने पर इनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। एमपी ट्रेडर्स फतेहपुर कला एवं शाम्या खाद भंडार बमनपुरा की ओर से यूरिया उर्वरक उपलब्ध होने के बाद भी वितरण न कर दुकान बंद कर भाग जाने एवं अनियमित ढंग से उर्वरक वितरण करने पर उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है। इसके अलावा दो विक्रेताओं के पास स्टॉक में यूरिया उर्वरक उपलब्ध बाद वितरण न करने तथा निर्धारित दर से अधिक दर वसूलने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया वितरण की पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें