फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होम्योपैथी चिकित्सालय निर्माण के प्रस्ताव की फाइल ढाई साल से शासन मेंं अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में होम्योपैथी चिकित्सा को प्रोत्साहन देने के लिए 10 नये चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव दो साल से शासन में धूल फांक रहा है। इन चिकित्सालयों के बन जाने के बाद जिले की 11,15,512 आबादी होम्योपैथी इलाज से जुड़ जाएगी, लेकिन शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी न देने से मरीज परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

जिला में आबादी के हिसाब से पर्याप्त संख्या में होम्योपैथी चिकित्सालय नहीं है। अभी तक मात्र आठ चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए हैं। इनमें तैनात चिकित्सक व कर्मी आवास की समस्या से भी जूझ रहे हैं। जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतें होम्योपैथी चिकित्सा से पूरी तरह से दूर हैं। जो लोग होम्योपैथी चिकित्सा से अपना इलाज कराते हैं। उनको निजी क्षेत्र के चिकित्सकों के पास इलाज के लिए जाना होता है। शासन से अधिकतम आबादी को होम्योपैथी से जोड़ने के लिए ढाई साल पहले विभाग से प्रस्ताव मांगे। विभाग ने जिले की तीनों नगर पालिका, तीन नगर पंचायतों और चार ग्रामीण क्षेत्रोंं में होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा दिया। जिला मुख्यालय पर चिकित्सालय के साथ कार्यालय व आवास की भी व्यवस्था होनी है। इस पर होने वाले खर्च और चिकित्सकों व स्टाफ की डिमांड भी शासन को भेजी गई, लेकिन अभी तक यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है।
इन स्थानों पर बनने हैं चिकित्सालय
कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, अमांपुर, ढोलना, नदरई, दरियावगंज, मोहनपुरा में होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
वर्जन
जिले में 10 होम्योपैथी चिकित्सालय बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे, जिसके आधार पर प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया था। । पहले चरण में पांच अस्पताल बनने हैं, लेकिन अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। -डाॅ. मंजू जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें