फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई रिक्शा चालकों की मनमानी, सवारियों से वसूल रहे मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना पंजीयन वाले ई-रिक्शों का संचालन बंद हो गया है। जिससे ई-रिक्शों की कमी होने के बाद पंजीकृत ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। सवारियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले कई दिनों से उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाकर अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे शहर में ई-रिक्शों की संख्या कम हुई है। वहीं, अब पंजीकृत ई-रिक्शा के चालक मनमानी कर रहे हैं। सवारियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि सवारियों से अधिक किराया वसूल कर उनका शोषण किया जा रहा है।

कहीं भी आने के जाने के लिए ई-रिक्शा चालक पहले 10 रुपये लेते थे, लेकिन अब रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक के 20 रुपये सवारी लेते हैं। जबकि बस स्टैंड की दूरी काफी कम है। - सोनू
विज्ञापन

-
ई-रिक्शों की संख्या कम होने से सवारियों को दिक्कत हुई है। ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं। बस स्टैंड से जिला अस्पताल, न्यायालय, आवास विकास कॉलोन तक के रुपये 30 सवारी ले रहे हैं। जबकि पहले 10 रुपये में बैठाकर ले जाते थे। - नरेंद्र

वर्जन :

ई-रिक्शा चालकों द्वारा सवारियों अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिल रही हैं। अभियान के तहत ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित किराया वसूलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि कोई रिक्शा चालक अधिक किराया वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें