फोटो01स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत-क्रीडा विभाग
कासगंज। जिला खेल कार्यालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया और फिट इंडिया की शपथ ग्रहण कराई। हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीत हासिल की।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, सीडीओ सचिन, पालिका अध्यक्ष सोंरोजी रामेश्वर दयाल महेरे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिलास्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में जनपद की 8 टीमों ने प्रति भाग किया। प्रथम सेमीफाइनल मैच राज कोचिंग सेंटर होडलपुर व फरीद नगर की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें राज कोचिंग सेंटर ने (2-1) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व श्री बल्देव बिहारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी के मध्य खेल गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने राज कोचिंग सेंटर होडलपुर को (2-1) से हराकर जीत लिया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक राजेंद्र सिंह, नीलेश चैहान, यादराम, अजय पाल, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह व भारतेंदु कुमार रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे, गंगागढ़ ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव, हरसिंहपुर सिरोली ग्राम प्रधान योगेश कुमार, ब्रजेश कुमार यादव, शिल्पी, नरेंद्र कुमार, मुन्ना लाल, राजकुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।