फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजमिस्त्री प्रवेश की थी पेड़ पर लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोजी क्षेत्र में शनिवार की सुबह सिंगल वाले बाबा के पास पेड़ पर लटके मिले शव की शिनाख्त कटरा मोहल्ला के रहने वाले प्रवेश के रूप में हुई है। मृतक युवक दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार की सुबह सिंगल वाले बाबा के पास पेड़ पर अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। परिजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त प्रवेश (50) निवासी मोहल्ला कटरा सोरोंजी के रूप में की। मृतक के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रवेश राजमिस्त्री का काम करता था। प्रवेश के सभी परिजन किसी रिश्तेदारी में गमी में गए हुए थे। वह बाजार से दवा लेने की बात अपनी भतीजी से कह कर निकला था। उन्होंने बताया कि उसके परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर वह परेशान था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें