फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले रात में नाबालिग को आरोपी घेर में खींच कर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे टॉयलेट करने गई थी। उसी दौरान गांव के विकास, सचिन और सौरभ उसे रात में खींचकर एक घेर में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। आरोपी घटना के बाद गांव से भाग गए।
मामले में किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस को बृहस्पतिवार को आरोपी विकास और सचिन के एटा रोड पर काली नदी के पास होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस विकास व सचिन को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीसरे वांछित आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें