फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बघेला में बाढ़ का पानी स्कूल में भरा, खेत लबालब

विज्ञापन
सोरोंजी के लहरा में सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी के बीच से होकर निकलते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। गंगा के बढ़े पानी ने रविवार को नए क्षेत्रों को अपने आगोश में ले लिया। ग्राम बघेला, डिंगलेश नगर में गंगा का बढ़ा पानी पहुंचने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं, गांव के आने जाने के रास्तों पर पानी तेज गति से चल रहा है। वहीं, लहरा की सड़क पर तेजी से पानी बह रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने घरों का सामान व जानवर सुरक्षित स्थानों की ओर भेजना शुरू कर दिया है। ग्राम बघेला के प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया है। ऐसे में विद्यालय में शिक्षण कार्य कैसे हो पाएगा। गांव के लोग ऊंचाई से सड़क पर निरंतर बढ़ रहे पानी को देखकर चिंतित हैं। लहरा के डिंगलेश नगर, नगला कहारन गंगा किनारे से सटे होने के कारण यहां पानी तेजी से गांव में पहुंच रहा है, ग्रामीणों के खेत पानी से लबालब भरे हैं। पाठकपुर व कुष्ठ आश्रम के मार्ग पर सड़क के निचले हिस्से गंगा के प्राचीन बहाव मार्ग पर तेजी से पानी बढ़ रहा है। कादरवाणी, पिलोसराय, भीलौर आदि गंगा के तटवर्ती गांवों में भी निरंतर पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

सोरोंजी के लहरा में सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी के बीच से होकर निकलते लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें