फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम सहित चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली। क्षेत्र के ग्राम सुन्नगढ़ी में सोमवार की रात्रि एक झोपड़ी में आग लग गई। गामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। घटना में दो मासूम बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामवीर अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात्रि लगभग 11 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसी समय वह लघुशंका के लिए उठे। उन्होंने आग को देखा तो पत्नी और बच्चों को जगाया। परिजन में चीखपुकार मच गई। उनकी चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने उसमें झोपड़ी में मौजूद परिजन को बाहर निकाला। हादसे में रामवीर, उसकी पत्नी सीमा और एक वर्ष दो जुड़वा मासूम बच्चे अंकित और हर्षित झुलस गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास कर शुरु कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आग में झुलसे चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वर्जन
हर संभव दी जाएगी मदद
आग की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव मदद दी जाएगी। जांच कराकर आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। - अरविंद गौतम, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें