फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रहीं मौतें, बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/पटियाली/गंजडुंडवारा/सहावर/अमांपुर/सिढ़पुरा। कोरोना संक्रमण से जिले में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शहर, कस्बा और ग्रामीण इलाकों के लोग लगातार मौत का शिकार हो रहे हैं। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे हालातों के बीच भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। तमाम लोग मास्क भी नहीं लगा रहे। लापरवाही से लगातार संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को सब्जी फलों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी। वहीं बाजारों-सड़कों पर भी आवाजाही थी। लापरवाही का आलम देखकर सीओ आरके तिवारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकले और माइक के माध्यम से उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए घर जाने के निर्देश दिए। कई बाइक सवारों को रोककर उन्हें कड़ी हिदायत दी और सोरों गेट चौकी इलाके में कुछ लोगों के चालान भी काटे। सोरों में भी कर्फ्यू का उल्लघंन साफ नजर आ रहा था। यहां भी पुलिसकर्मियों ने कई आधी खुली दुकानों के फोटो खींचे और उनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की।
गंजडुंडवारा कस्बे में भी इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बाजारों में भ्रमण करते हुए लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार गाइडलाइन का उल्लघंन करेंगे उनके खिलाफ महामारी अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत की जाएगी। गंजडुंडवारा के बाजारों में छोटी मोटी दुकानें भी खुल रहीं थीं। सहावर, अमांपुर, पटियाली, सिढ़पुरा सहित आस पास के ग्रामीण बाजारों में भी कोरोना कर्फ्यू प्रभावी नजर नहीं आया। यहां भी लोगों की लापरवाही बरकरार थी।
विज्ञापन

लोग कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। बेवजह सड़कों पर न घूमें। जो लोग सड़कों पर घूम रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों की पुलिस को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें