फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति ने पालिका के जेई से की अभद्रता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के जेई से बृहस्पतिवार को सभासद के पति ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता हर्ष वर्धन पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि की सूचना पर वार्ड 12 में खराब हैंडपंप की सूचना पर फिटर राम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। जब वे वहां पहुंचे तो वार्ड सभासद के पति अमित राजपूत मौजूद मिले। उनके पहुंचते ही सभासद पति गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने अवर अभियंता का गिरेवान पकड़कर मारपीट करने की कोशिश की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस बीच मौके पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। अवर अभियंता ने मामले की जानकारी पालिका के अधिकारियों को दी है। उन्होंने सभासद पति द्वारा भविष्य में अप्रिय घटना होने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें