फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रियाज़ुल ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से हासिल की एमफिल की उपाधि

विज्ञापन
पटियाली का छात्र रियाज़ुल समद।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
पटियाली। रियाजुल समद बिन मोहम्मद ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से 9 माह में शोध पूरा करके एमफिल की उपाधि हासिल की है। उनकी इस कामयाबी ने कस्बा का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

हजरत अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली के निवासी रियाजुल समद बिन मोहम्मद ने विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से आर्किटेक्चर एंड अर्बन स्टडीज में एमफिल की डिग्री हासिल की है। पटियाली निवासी उनके मामा सोशल एक्टिविस्ट शाहिद मलिक ने बताया कि रियाजुल ने 9 माह में शोध कार्य पूरा करके मास्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि हासिल की है। रविवार को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल कर ब्रिटेन में भारत का नाम रोशन किया है। रियाजुल ने री-इमेजिनिंग अर्बन फ्लड मैनेजमेंट: नेचर बेस्ड सोल्यूशंस एंड पब्लिक एंगेजमेंट विषय पर शोध किया है। उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी के पुनर्स्थापन, शहरी बाढ़ प्रबंधन में प्रकृति आधारित समाधान और जनसहभागिता की संभावनाओं पर शोध अध्ययन पत्र प्रस्तुत किया है। उनके शोध कार्य को सतत शहरी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सराहा गया। इससे पहले मार्च 2025 में चेवेनिंग हाउस, यूके में आयोजित हुए द्विपक्षीय कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के समक्ष रियाजुल ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें