फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक जाएगी

Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन का रेलवे ने मार्ग विस्तार किया है। यह ट्रेन 10 सितंबर तक गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55335-36 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज पैसेंजर ट्रेन का मार्ग विस्तार किया है। 10 सितंबर तक इस ट्रेन का अस्थाई संचालन गंगापुर सिटी तक किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे कासगंज से गंगापुर सिटी के लिए रवाना होगी। मारहरा, अगसौली, सिकन्दराराऊ, बस्तोई हाल्ट, रति का नगला, हाथरस रोड, मेंडू, हाथरस सिटी, मुरसान, सोनई, राया, मथुरा कैंट, मथुरा जं., भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी स्टेशन होते हुए शाम 6:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में गंगापुर सिटी से शाम 7 बजे कासगंज के लिए रवाना होगाी। इसी मार्ग से होते हुए दूसरे दिन रात में 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। संवाद



4 नवंबर तक चलेगी लालकुआं-झांसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

कासगंज। रेलवे ने त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए लालकुआं-झांसी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन के फेरे 4 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में लालकुआं-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे रेलवे ने 4 नवंबर तक बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04181 हर मंगलवार को रात 8:15 बजे चलेगी। दतिया, डबरा, ग्वालियर, मोरैना होते हुए दूसरे दिन रात धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज सुबह 4:55 पहुंचेगी। बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा होते हुए लालकुआं 9:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लालकुआं से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए बुधवार को दोपहर 12:20 रवाना होकर इसी मार्ग से कासगंज शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन रात में 2:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए ट्रेन के फेरे बढाएं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें