फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : इंस्पेक्टर की पत्नी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर दी जान, घटना की जांच के निर्देश

Wed, 03 Aug 2022 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ विवेक गुप्ता की पत्नी आरती (30)  ने मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।  खून से लथपथ आरती की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले में एसओ को लाइन हाजिर  कर जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


इटावा जिले के भरसना निवासी विवेक गुप्ता सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ है। उनकी शादी सात वर्ष पूर्व आरती निवासी औरैया के साथ हुई थीं। पत्नी थाना परिसर में आवास में रहती थी। हाल ही में वह आई थीं। किसी बात पर दोनों के बीच दिन में तकरार हुई थीं जिसके चलते आरती ने तमंचे से गोली खुद को मार ली। 

फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी आवास के तरफ दौड़े जहां आरती छटपटा रही थीं। थोड़ी देर बाद ही मौके पर उनकी मौत हो गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में एसओ को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें