फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठित रहें, बरदाश्त नहीं होगा उत्पीड़न : संतोष

विज्ञापन
कासगंज में जिला स्तरीय प्रधान संगठन के सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का स्वा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन रूपवती वर्मा इंटर कॉलेज शेखरपुर नर्रई में आयोजित किया गया। इसमें प्रधानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामसेवक यादव का जनपद के प्रधानों ने चांदी का मुकुट पहनाकर और फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रधान एकजुट रहें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण वरीयता पर कराया जाएगा। उन्होंने डॉ. विनोद कुमार राजपूत को जिलाध्यक्ष एवं कमल सिंह को मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया है। उनकी नियुक्ति पर सभी प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी है।
सम्मेलन की अध्यक्षता डा. मनोज यादव प्रधान गंगागढ़ ने की जबकि संचालन शिव कुमार प्रधान के द्वारा किया गया है। इस दौरान आर्येंद्र मौर्य, रंजीत वर्मा, धीरज राजपूत, रामपाल सिंह, राजू भारती, विनीत शाक्य, राजीव चौहान, यतेंद्र राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, विजय वर्मा, राधेश्याम, अनार कली, दुर्वेश यादव, ओमवती, हरिओम, रेखादेवी, प्रमोद कुमार, राजकुमार, प्रेम सिंह, रनसिंह यादव, अशोक कुमार, भारत सिंह, सतेंद्र यादव, संजीव राजपूत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें