फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः बेकाबू कार की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत, 6 घायल

Sun, 18 Feb 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में पटियाली-अलीगंज हाईवे पर शनिवार की देर रात्रि एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाकर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। आस-पास के थानों का पुलिस बल भी दुर्घटना स्थल पर बुलाया गया है। 

शनिवार की रात नौ बजे पटियाली-अलीगंज हाइवे पर नगला बख्शी के समीप हुआ। बताया गया कि होली का त्योहार उठाने के लिए नगला बख्शी, नगला गढ़ी, नगला अमीर एवं ढकपुरा के ग्रामीण एकत्रित थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
जो नगला बख्शी से पैदल ही नगला अमीर जा रहे थे। तभी अलीगंज की ओर आती अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने हाईवे के किनारे चल रहे ग्रामीणों को रौंद दिया। 

इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें ग्रामीण महताब (55) पुत्र ईश्वरी निवासी ढकपुरा, रामगोपाल (60) पुत्र कन्हई निवासी नगला अमीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि सतीश (35) पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला बख्शी एवं शांति स्वरूप (58) पुत्र तोताराम निवासी नगला अमीर की अलीगंज के चिकित्सालय में ले जाते समय मौत हो गईं। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी

वहीं दुर्घटना में रामपाल पुत्र जवाहर सिंह, सुबोध पुत्र बाबूराम, पोहप सिंह पुत्र वेदराम, रामवीर पुत्र अतर सिंह निवासी नगला बख्शी, अमरपाल पुत्र श्रीपाल, शिशुपाल पुत्र भुम्मिराज निवासी गढ़ी ढकपुरा भी घायल हो गए। 

दुर्घटना की सूचना पर नगला बख्शी व आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने एटा-अलीगंज हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की। 

पुलिस सूचना पर मौके तक नहीं पहुंच सकी। पटियाली सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक जाम और आक्रोश बना हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें