कासगंज के अमांपुर में ग्राम भाऊपुर में झोपड़ी में लगी आग से जला सामान
- फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला डंबर में सात झोपड़ियों में आग लग गई। आग से नकदी, कृषि यंत्र एवं गृहस्थी का सामान जल गया। मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग को बुझाया। रविवार दोपहर ग्राम नगला डंबर निवासी दयाशंकर की झोपड़ी अचानक आग लग गई। झोपड़ी आग से पूरी तरह से घिर गईं। आग की लपटों की चपेट में पड़ोस के लालसिंह, अमर सिंह, नेकराम, भूरे, चंद्रभान, हेतसिंह की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आग को बुझाने के प्रयास करने लगे। ग्रामीण बाल्टी से रेता और पानी डाल रहे थे। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से दयाशंकर की झोपड़ी में रखे, नकद 8000 रुपये व गृहस्थी का सामान, लालसिंह की झोपड़ी में रखे 15000 रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं अन्य झोपडिय़ों रखे कृषि यंत्रों, चारपाई, बिस्तर, गल्ला, भूसे की बुर्जी, बिटोरे आदि जल गए। आग की सूचना पर तहसीलदार तिमराज ङ्क्षसह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व कर्मियों को आकलन के निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सक्सेना व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।