पुलिस की ओर से चलीं चार गोलियां
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की ओर से सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायर किए गए। इनमें दो गोलियां शराब माफिया को लगीं और दो हवा में फायर हुए। पुलिस ने टीम की ओर से चलाए गए खोखे भी बरामद कर लिए हैं।
गोलियों की तड़तड़ाहट से टूट गया खादर का सन्नाटा
कालीनदी की खादर में शनिवार रात पुलिस और माफिया की ओर से लगभग दस राउंड फायर हुए। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से खादर का सन्नाटा टूट गया। लगभग 700 मीटर दूर एटा जिले के सीमावर्ती गांव नगला कबीर पहर के लोग गोलियों की आवाज से सहम गए। हालांकि सुबह उन्हें घटनाक्रम की पूरी जानकारी हो गई।
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि पुलिस ने सरकारी पिस्टल बरामद कर ली है। मोती ने सरकारी पिस्टल से पांच राउंड फायर किए थे। जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड गोलियां चलाईं। अपराधी ने तमंचे से भी फायर किए।