फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान बिक्री के लिए 3 लाख लिया एडवांस हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में मकान बिक्री के लिए 3 लाख रुपये एडवांस लेकर हड़प लिया गया। न तो बैनामा कराया और न एडवांस को वापस किया गया। पीड़ित ने मकान स्वामी सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कस्साबान सहावर निवासी सलीम कुरैशी का कहना है कि 21 दिसंबर 2020 को उसके घर पर मुनाजिर निवासी सिकंदराराऊ एवं शबाना बेगम निवासी मोहल्ल गंदानाला कासगंज पहुंची। उनके द्वारा बताया गया कि वह कासगंज में एक मकान की बिक्री कर रहे हैं। उनके द्वारा मकान को दिखाया भी गया। बिक्री के लिए मकान की कीमत 15 लाख रुपये बताए गई। इसके बाद उनसे 3 लाख रुपये एडवांस लिया गया। सलीम का आरोप है कि मकान का बैनामा नहीं किया और न ही रुपये आरोपियों ने उसे वापस किए। आरोपी उसे झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
सलीम ने मामले की शिकायत सीओ सहावर डीके पंत से की। मामले में सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश सहावर थानाध्यक्ष को दिए। थानाध्यक्ष सहावर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें