फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हादसा: 24 घंटे के बाद मिले दो किशोरों के शव, नहर में नहाते समय डूब गए थे पांच दोस्त

Sat, 13 Apr 2024 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

हजारा नहर झाल में ईद के दिन पांच दोस्त नहाते समय डूब गए थे। उनमें से दो के शव 24 घंटे बाद मिल गए। दोनों की लाशें जैसे ही नहर से निकाली गईं, तो उन्हें देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। 
 
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की हजारा नहर झाल के पुल पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में 5 किशोर नहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गए। हादसे के बाद से ही पीएसी की फ्लड यूनिट किशोरों की तलाश में जुटी थीं। हादसे के 24 घंटे के बाद सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने दो किशोरों के शव बरामद किए।
विज्ञापन


अन्य तीन लापता किशोरों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी फ्लड यूनिट की टीमों का सर्च ऑपरेशन देर सायं तक चलता रहा।हादसे के बाद से ही डीएम एवं एसपी के निर्देश पर पीएसी की फ्लड यूनिट सर्च ऑपरेशन में लगाई गई। वहीं प्राइवेट गोताखोर भी नहर में उतारे गए, लेकिन नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण नहर की तलहटी तक लापता किशोरों की तलाश नहीं हो पा रही थी।

विषम हालात को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से यहां पहुंची और एसडीआरएफ की टीम बरेली से यहां पहुंची। शुक्रवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी फ्लड यूनिट ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया और इस सर्च ऑपरेशन में दोपहर 2 बजे पहला शव शाहिद का बरामद हुआ। इसके बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलता रहा।
विज्ञापन


दूसरा शव करीब 3 बजे अभिषेक का बरामद हुआ। दोनों शव बरामद करके टीमें नहर से बाहर लेकर आईं। इसके बाद लापता हुए तीन अन्य किशोरों की तलाश जारी रखी। देर सायं तक किसी अन्य लापता का शव नहीं मिल सका था। सीओ सदर अजीत चौहान की निगरानी में पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें