फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ी पर चढ़कर बारात निकाल सकेगा दूल्हा, प्रशासन ने तैयार किया रोडमैप

Wed, 04 Apr 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
डीएम आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घोड़ी पर चढ़कर बारात निकालने की जिद पर अड़े दूल्हे के लिए कासगंज जिला प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर दिया है। अब वह घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन के गांव में जा सकेगा। 
विज्ञापन


डीएम आरपी सिंह के मुताबिक दुल्हन के घर से 500 मीटर दूरी से एक रूट तैयार किया गया है। जहां से दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर तक जाएगा। 

बता दें कि कासगंज का संजय कुमार दलित है। वह घोड़ी पर बारात निकालना चाहता है। उसकी बारात निजामपुर गांव में जानी है। वहां सवर्ण ज्यादा तादाद में हैं। 

संजय की मानें तो यहां आजतक कोई भी दलित घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर नहीं पहुंचा है। उसने घोड़ी पर सवार होने की इजाजत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा था। 

अब इस मामले में डीएम आरपी सिंह ने संजय कुमार की बारात के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इसके मुताबिक वह दुल्हन के घर से 500 मीटर दूर से घोड़ी चढ़ सकता है।

जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए रूट के आधार पर वह दुल्हन के घर घोड़ी पर सवार होकर पहुंचेगा। वैवाहिक समारोह के लिए एक खेत में इंतजाम किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें