फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइनर करवा और छलनी मोह रहे मन

विज्ञापन
बाजार में करवाचौथ को लेकर खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। करवाचौथ पर बाजार ग्राहकों से गुलजार हैं। महिलाओं को डिजाइनर करवा और छलनी लुभा रहे हैं। मिट्टी से लेकर चांदी तक के करवा बाजार में उपलब्ध हैं। कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। यहां महिलाओं ने श्रृंगार के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

सोमवार को बाजार में करवा और छलनी की खूब बिक्री हुई। बाजार में दस रुपये से लेकर दस हजार रुपये का करवा मौजूद है। मिट्टी का सादा करवा दस रुपये का मिल रहा है। वहीं डिजाइनर करवे की कीमत पचास रुपये है। इसके साथ ही पीतल, तांबा और स्टील के करवा भी खूब बिक रहे हैं। बाजार में चांदी के करवा भी बिक्री के लिए मौजूद हैं। इनकी कीमत दस हजार रुपये तक है। इसके साथ ही डिजाइनर छलनी भी पचास रुपये तक बिक्री।
दिनभर जाम से जूझे लोग
सोमवार को सुबह से ही बाजार में भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष यहां खरीदारी के लिए पहुंचे। भारी वाहनों का बाजार में प्रवेश होने से जाम लगा गया। सोमवार को दिनभर बाजार में जाम की स्थिति रही। इससे खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गई है। बाजार में हर सामान की इतनी वैरायटी है कि खरीदारी करने से मन ही नहीं भरता।
-रुचि, राजीव गांधीनगर
बाजार में करवा इतने आकर्षक हैं कि उनकी डिजाइन देखते ही बनती है। आज भी महिलाएं मिट्टी का करवा जरूर इस्तेमाल करती हैं।
-अर्चना, करहल रोड
बाजार में जितने भी रुपये लेकर निकलो कम पड़ जाते हैं। सभी लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
-सीमा यादव, गीतापुरम
परंपरा है कि पूरा के लिए मिट्टी का करवा होना चाहिए। इसलिए मिट्टी के डिजाइनर करवा खूब बिक रहे हैं।
-विनीता, राजीव गांधी नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें