फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछवां में हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
सुखराम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। नगला जीसुख के पास रविवार की शाम साइकिल सवार वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल से परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी 55 वर्षीय सुखराम नल आदि सही करने का काम करते थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम वह थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला जीसुख के पास एक आश्रम में सेवा करने के बाद साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। नगला जीसुख मोड़ के पास मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से देर शाम मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें