फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: प्रीत के रंग में रंगा ताजनगरी का बाजार, एक दिन में 26 करोड़ का कारोबार

Tue, 03 Nov 2020 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राजामंडी बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी में करवाचौथ से पहले प्रीत के रंग में बाजार रंग गया। आभूषण, कॉस्मेटिक्स और कपड़े की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। राजामंडी, सिंधी बाजार, फव्वारा, लुहार गली, शाहगंज, लोहामंडी जैसे प्रमुख बाजारों में सोमवार देर रात तक खरीदारी हुई। इधर, शहर भर के पार्लर सुहागिनों से खचाखच भरे रहे। 26 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन


बुधवार को सुहागिनों के पर्व को लेकर बाजार बीते कुछ दिनों से गुलजार हैं। दिन बढ़ने के बाजरों की रौनक बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी बाजारों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। त्योहार तक साप्ताहिक बंदी में छूट मिलने का भी असर दिखा। दोपहर से ही बाजारों में भीड़भाड़ उमड़ती दिखी। खासकर पुराने और प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक कि जगह नहीं थी। साड़ी से लेकर आभूषण और कॉस्मेटिक की  दुकानों के बाहर तक ग्राहक बने रहे।


15 करोड़ रुपये के खरीदे गए गहने
कारोबारी अनुराग बंसल ने कहा कि शहर में आभूषणों की 500 से अधिक प्रतिष्ठान है। सबसे ज्यादा हल्के आभूषणों की बिक्री हुई। इसके अलावा ग्राहकों ने सहालग के लिए भारी गहने खरीदे। अनुमानित 15 करोड़ का कारोबार हुआ । यह बीते वर्ष से 10 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ के बिक गए कपड़े
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा लाल रंग के कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। इसमें साड़ियां और लहंगे प्रमुख रूप से खरीदे जा रहे हैं। सोमवार को औसतन पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई है, जो पिछले साल से 15 फीसदी अधिक है। 

चार करोड़ का कॉस्मेटिक्स
कॉस्मेटिक कारोबारी मेघराज दियालानी ने कहा कि कॉस्मेटिक की दुकानों पर ग्राहकों के आवागमन को देखकर मंदी छटने का एहसास हो रहा है। बिंदी, नेलपॉलिश, चूड़ियों की जमकर बिक्री हो रही है। औसतन चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बीते वर्ष तीन करोड़ की बिक्री हुई थी। 

दो करोड़ में निखरी सुंदरता
सैलून संचालक शादाब अहमद ने कहा कि शहर भर के ब्यूटी पार्लर में महिलाएं अपना शृंगार करा रही हैं। कुछ ने तो बुकिंग करा रखी है। दो करोड़ का कारोबार होना अनुमानित हैं। यह पिछले वर्ष से 25 फीसदी अधिक है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें