फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: सौंदर्य बाजार को छह करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद, बिक्री बढ़ी

Mon, 02 Nov 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राजामंडी बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करवाचौथ से पहले आगरा के सौंदर्य के बाजार में रौनक बिखरी हुई है। कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को सभी प्रमुख बाजारों में छोटी दुकान से लेकर बड़े शोरूम खचाखच भरे रहे। सोमवार को भी यही हाल रहा। नेलपॉलिश, लिपस्टिक, क्रीम आदि सामान की जमकर खरीदारी हुई। करीब डेढ़ करोड़ की बिक्री हुई। कारोबारियों को त्योहार तक छह करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन


बाजार में त्योहारी रंगत साफ दिखने लगी है। करवाचौथ के साथ सहालग और दीपावली का ग्राहक का भी आ रहा है। दोपहर 12 बजे से ही ग्राहक बाजारों में जुटने लगते हैं। लुहारगली, सिंधी बाजार, लोहामंडी, शाहगंज, राजामंडी आदि बाजारों में शाम तक भीड़ रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, आभूषण और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर है। 



आगरा डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गीत चुग ने कहा कि शहर में कॉस्मेटिक्स की एक हजार से ज्यादा दुकानें हैं। ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। रविवार को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का सामान खरीदा गया है। त्योहार तक छह करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। जो बीते वर्ष से डेढ़ गुना अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी अच्छी होगी
कारोबारी रिंकू अग्रवाल ने कहा कि दोपहर 12 बजे से ग्राहकों का आवागमन बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा संख्या सुहागिनों की है। त्योहार से एक दिन पहले तक ख़रीदारी अच्छी होने वाली है।

खेरिया मोड़ निवासी रेखा यादव ने कहा कि सुहागिनों के पर्व करवाचौथ पर महिलाएं जरूर सजती हैं। भले एक बिंदी ही क्यों न खरीदनी पड़े। मैंने ख़रीदारी शुरू कर दी है। सौंदर्य प्रसाधन भी खरीदूंगी। 

अजीत नगर निवासी विजेता ने कहा कि मुझे आम दिनों में भी सजना पसंद है। ये तो सजने का मौका भी है। इसलिए आसपास के बाजारों में जाकर जरूरत का सामान लेने का सिलसिला जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें