फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : पायलों की झंकार से गुलजार होने लगे बाजार

Sun, 29 Oct 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। करवा चौथ पर्व नजदीक आते ही सुहागिनों में उत्साह छाने लगा है। सुहागिनों की पायलों की झंकार से बाजार गुलजार हो गए हैं। पर्व पर सजने संवरने के लिए महिलाएं चूड़ियां व सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी कर रहीं हैं, जिससे बाजार में भीड़ बढ़ जाने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व में अब दाे दिन का समय ही शेष रह गया है। सुहागिन महिलाओं ने बाजार से साड़ी खरीदने का कार्य लगभग निपटा लिया है। अब पूरा ध्यान सजने संवरने पर है। इसके लिए बाजार से खरीदारी शुरू हो गई है। अब बाजार में सबसे अधिक भीड़ चूड़ी एवं सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं की दुकानों पर लग रही है।
महिलाएं साड़ी के मैच के हिसाब से बाजार से खरीदारी कर रही हैं। बाजार से लिपस्टिक, बिंदी, को मैचिंग के हिसाब से खरीद रही हैं। इसके अलावा क्रीम पाउडर सहित अन्य सामान की भी खरीदारी की जा रही है। चूड़ी विक्रेताओं की दुकान से चूड़ा, फेब्रिक चूड़ियां खरीदने को महिलाएं प्राथमिकता दे रही हैं। देर शाम तक बाजार में चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें