फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिक पूर्णिमा पर आज मार्कंडेय सरोवर में भक्त लगाएंगे डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महर्षि मार्कंडेय की तपोभूभि बिधूना पर आज से लक्खी मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्णिमा पर यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे। एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर आज से कोसमा क्षेत्र के गांव विधूना में महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। सुबह एक बजे से यहां पवित्र सरोवर में भक्त श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे। महर्षि की तपेाभूमि पर प्रदेशभर के लोग पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान कर महर्षि के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। पूर्णिमा से एक पखवाड़े तक यहां मेले का आयोजन होता है। जिसमें प्रदेश भर से लोग सामान की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। मेला जहां श्रद्धा का केंद्र है वहीं घरेलू उपयोगी वस्तुओं की मेले में जमकर खरीदारी होती है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
-----
संतों ने जमाया डेरा
महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर कई अखाड़ों के संतों ने धूमी रमा ली है। यहां सुबह-शाम संतों के भजन कीर्तन सुनाई देने लगे हैं। सबसे पहले संत ही पवित्र सरोवर में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें