फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल पुलिस ने 1805 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट

Mon, 31 Jul 2023 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल पुलिस ने 1805 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट
विज्ञापन

-न्यायालय से मामलों का हुआ निस्तारण, अधिकारी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर मालखाने में जमा करीब 1805 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया। मामले न्यायालय से निस्तारित होने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट किए जाने की कार्रवाई की गई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.90 लाख रुपये बताई गई है।
क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब को जब्त कर मालखाने में जमा कराने की कार्रवाई की जाती है। इसके बाद न्यायालय से मुकदमा के संबंध में दिए गए निर्देश पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाती है। न्यायालय से थाना क्षेत्र से संबंधित कई मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मामलों में बरामद शराब को नष्ट कराए जाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम, सीओ करहल की मौजूदगी में शराब नष्ट किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि करीब 1805 लीटर मिलावटी शराब को फैलाकर नष्ट कराया गया है। शराब को फैलाने के बाद गड्ढे को मिट्टी डाल कर बंद करा दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें