फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल पुलिस ने पकड़ा 20 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने अपने कार्यालय पर बताया कि 26 अगस्त को करहल के गांव नगला खुंडे में घर के बाहर टेंपो खड़ा करने के विवाद में गोलियां चल गईं थीं। गोली लगने से योगराज और देवेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी नंद किशोर, प्रांशू, सुखवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामले में परमानंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने मंगलवार की देर रात नगला खुंडे जाने वाले मार्ग पर परमानंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें