मैनपुरी। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। 26 लोगों ने रक्तदान करके वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित में रक्तदान शिविर में कुल 35 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने के लिए लोग पहुंचे लगे। शाम चार बजे तक चले शिविर में 26 महादानियों ने देश के लिए मर मिटने वाले कारगिल शहीदों की याद में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों का अमर उजाला की टीम ने उत्साहवर्धन किया।
प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लडबैंक प्रभारी विनोद बिहारी तिवारी ने किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करने के लिए बधाई दी। सौरभ चौहान, रतनेश कुमार, दीप्ति यादव, आशू, शशिकांत का सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करने वालों में दिगेंद्र उर्फ मीतू मिश्रा, कार्तिकेय मिश्रा, नृपेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, पदमनाव गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल माथुर, श्यामजीत, वैभव गुप्ता, विवेक गुप्ता, शिवनरायन सिंह चौहान, ब्रह्मप्रकाश, राज गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अवनीश चौहान, नरेंद्र चौहान, आकाश चौहान, प्रदीप शाक्य, आलोक कुमार, दिनकर चौहान, देवेश चौहान, कुलदीप चौहान, पुष्पेंद्र भदौरिया, आर्यांश गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, हरवेंद्र सिंह शामिल रहे।