फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने पर खुशी से छलकीं वीर नारियों की आंखें, बोलीं- शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

Tue, 06 Aug 2019 07:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से जिले की वीर नारियों की आंखें खुशी से छलक उठीं। भारत सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए वीर नारियों ने कहा कि आज सरकार ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अब जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होगी। आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन


कारगिल शहीद मुनीश की पत्नी मंजू यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो कदम आज उठाया है वह कदम बहुत पहले उठना था। अब दुश्मन कश्मीर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है।

सुमन यादव, कारगिल शहीद प्रवीन यादव की पत्नी बोलीं, आज फिर ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारा कश्मीर आजाद हो गया। देश की सरकार ने कश्मीर में भारतीय संविधान लागू कर दिया है। भारतीय सेना के लिए भी यह सुखद अनुभव है।
विज्ञापन


शहीद अमरुद्दीन की पत्नी मोमना बेगम ने कहा कि अनुच्छेद 370 सेना के लिए बड़ी चुनौती था। कश्मीर में हमारे सैनिकों पर पत्थर फेंके जाते हैं। अब जब यह व्यवस्था समाप्त हो गई है तो अब पत्थरबाज पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं कर सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलवामा हमले के शहीद की पत्नी गीता व 1971 में शहीद हुए श्याम सिंह की पत्नी कमला देवी - फोटो : अमर उजाला
1971 के युद्घ में शहदात देने वाले श्याम सिंह की पत्नी कमला देवी ने कहा कि जो कदम 70 साल बाद उठाया गया है, वह कदम बहुत पहले ही उठाया जाना था। इससे देश के वीर सैनिकों की जान न जाती। यह वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

पुलवामा हमले में शहीद हुए रामवकील की पत्नी गीता देवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 ही कारण रहा जो मेरे पति को पुलवामा हमले में जान गंवानी पड़ी। यदि पूर्व की सरकारों ने ऐसा निर्णय लिया होता तो पुलवामा जैसा आतंकी हमला न होता। सरकार ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। 

1996 के शहीद ग्याप्रसाद की पत्नी रामा देवी बोलीं कि 1948 में बंटवारे के दौरान हुई गलती को आज भारत ने सुधार लिया है। उम्मीद है अब कश्मीर में आतंकियों की खैर नहीं है। भारत सरकार बधाई की पात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें