आगरा। जापान कराटे डो शिटोरोयू इंटरनेशनएल इंडिया की ओर से इंडो नेपाल कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सईद नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें अर्पिता राठौड़, रेयांश, पारस कुशवाह, विराट राठौड़ ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
सिल्वर मेडल अंविका पाराशर, तनीषी शर्मा, वैष्णवी, अदिति वर्मा, दिव्यांशी कुमारी, आद्विक राठौर, तरुण कुमार, प्रशांत दिलावर, हिमांशी कुमारी को मिला। ब्रॉन्ज मेडल शिवांशी गोस्वामी, हनिष्का शर्मा, श्वेता कुशवाह, रिया, अनोखी दीक्षित, नव्या राठौड़, धानी राठौड़, वंश तिलक, कार्तिक तिलक, भूमि गोस्वामी ने प्राप्त किया।
आर्य समाज, ताजगंज के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, राकेश तिवारी, निर्मल गोस्वामी, रमाकांत सारस्वत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।