फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के साथ हादसा: कार बेकाबू होकर रोहता नहर में गिरी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे पांच कांवड़िए

Sun, 09 Aug 2026 10:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कांवड़ियों की चीख-पुकार सुन लोग गाड़ियों से उतर कर कार सवारों को बचाने जुट गए। कार के गेट खोलकर सभी को सरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
क्रेन से निकाली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कार सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर रोहता नहर में जा गिरी। कार सवार पांच कांवड़िए फंस गए। राहगीरों की मदद से कार में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


मुरैना (मध्य प्रदेश) के गांव तिलवाली निवासी गजेंद्र सिंह सिकरवार अपने 4 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर कार से आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे इनर रिंग रोड से रोहता नहर बाईपास पहुंचने के दौरान देवरी पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार में ट्रक आता दिखा। गजेंद्र ने बताया कि ट्रक को बचाने की कोशिश में चालक कार को किनारे करने लगे। नहर पर बाउंड्री नहीं होने के कारण कार नहर में जा गिरी। 

 
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में सवार साथी चीखते हुए मदद मांगने लगे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोग गाड़ियों से उतर कर कार सवारों को बचाने जुट गए। कार के गेट खोलकर सभी को सरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे में जान-माल की हानि नहीं हुई है। कार स्वामी ने कोई शिकायत नहीं की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल
हाईवे पर हुए हादसे की सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नहर किनारे पर बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से नहर के किनारे बाउंड्री बनवाने की मांग की।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें