फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िए के साथ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने युवक को राैंदा, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 16 Aug 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भीषण टक्कर में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक अजीत कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ लेने के लिए निकले खंदौली के एक युवक की सिकंदराराऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जैतपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार कार ने अजीत कुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। खंदौली थाना क्षेत्र के हाजीपुर खेड़ा गांव निवासी अजीत कुमार शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगभग दस लोगों के समूह के साथ कांवड़ लेने के लिए निकले थे। 

सभी लोग बाइकों पर सवार होकर सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे जैतपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने अजीत की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक अजीत कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई हैं। परिवार की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी अजीत के कंधों पर थी। बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। जैसे ही अजीत की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। कांवड़ लेने के लिए अजीत के साथ गया समूह  भी बिना कांवड़ लिए ही वापस घर लौट आया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें