फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ मेला- आस्था की डगर पर श्रद्धालु कर रहे संकल्प का सफर

Mon, 24 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी गंगा की तलहटी से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए - फोटो : सोरोंजी गंगा की तलहटी से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को है। पर्व पर भगवान शिवशंकर का कांवड़ के जल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। आस्था की डगर पर संकल्प की कांवड़ उठा रहे हैं। कांवड़ियों की टोलियां लगातार लहरा गंगाघाट से गंतव्य की ओर रवाना हो रही हैं। तीर्थनगरी व लहरा गंगाघाट बम भोले और गंगा मईया के जयकारों से गूंज रहे हैं। कांवड़ मेला मंगलवार की देर रात तक चलेगा। बुधवार को अपने गंतव्य तक पहुंचकर कांवड़िये भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

लहरा गंगाघाट पर आने वाले कांवड़ियों का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। अब तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के कांवड़ ले जाने का अनुमान है। तीर्थनगरी सोरोंजी से लेकर लहरा गंगाघाट तक हर ओर कांवड़िये नजर आ रहे हैं। गंगाघाट भोले के भक्तों से जगमग हो रहे हैं। हर ओर हर हर महादेव और गंगा मइया के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। सोमवार को मथुरा, आगरा, भरतपुर इलाके के कांवड़ियों की भीड़ अधिक रही।
ज्यादातर कांवड़िये अपनी टोलियों के साथ वाहनों से गंगाघाट तक पहुंचे। गंगाघाट पर चारों और वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे और तलहटी में चारों ओर कांवड़ियों की टोलियां नजर आ रही थीं। मंगलवार को हाथरस, सिकंदराराऊ, एटा, मारहरा, अलीगंज, गंगीरी के कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा डाक कांवड़ ले जाने वाले कांवड़िये भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें