फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे निकलने की होड़ में कांवड़िये भिड़े, चार घायल

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में कांवड़ियों के झगड़े में घायल गंभीर सिंह। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
ेसहावर(कासगंज)। गांव हीरापुर में मार्र्ग में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कांवड़ियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रदीप व राकेेश कुमार कांवड़ भरने के बाद वापस अपने गांव लौैट रहे थे। रास्ते में दोनों पक्षों मेें एक दूूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई। गांव पहुंचने पर यह होड़ विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। प्रदीप पक्ष से उनके पिता गंभीर सिंह, रामवीर सिंह पुत्र बाल किशन तथा दूसरे पक्ष से राकेश कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह, मेहर (8) पुत्री लव कुश घायल हो गए।गांव में कावंड़ियों के दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर, मेेहर, राकेश के सिर में चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर गणेश चौहान ने बताया कि मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया हो गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है। उपचार के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कछला घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा का लिया जायजा
कासगंज। एसपी सुशील घुले कांवड़ मेला को देखते हुए कछला गंगा घाट पर पहुंचे। एसपी ने घाट पर पहुंच कर कांवड़ियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम आदि का निरीक्षण किया। घाट पर मौजूद कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्या पूछी। घाट पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें