फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर सुपरस्टार्स ने परखी 300 क्रिकेटरों की प्रतिभा

विज्ञापन
ट्रायल में प्रतिभा दिखाते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। यूपीपीएल में खेलने का सपना लेकर शनिवार को प्रदेशभर से करीब 300 युवा क्रिकेटर आगरा के अवंतीबाई लोधी ग्राउंड पर जुटे। कानपुर सुपरस्टार्स फ्रेंचाइजी की ओर से आयोजित इस ट्रायल में हर खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया। अब इन खिलाड़ियों की असली परीक्षा रविवार को होने वाले फाइनल ट्रायल और उसके बाद खेले जाने वाले तीन अभ्यास मैचों में होगी, जिनके प्रदर्शन के आधार पर कानपुर सुपरस्टार्स अपनी अंतिम टीम का चयन करेगी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ ट्रायल शाम साढ़े चार बजे तक चला। बल्लेबाजों, तेज और स्पिन गेंदबाजों के साथ विकेटकीपरों तथा ऑलराउंडरों का अलग-अलग चरणों में परीक्षण किया गया। ट्रायल की पूरी प्रक्रिया के दौरान कानपुर सुपरस्टार्स के मुख्य कोच एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के कप्तान ज्ञानेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें