फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना राष्ट्रद्रोह केस...अभिनेत्री के वकील ने दाखिल की लिखित बहस, अब 21 अप्रैल को होगी सुनवाई

Wed, 16 Apr 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर दायर वाद में कोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद की अधिवक्ता की ओर से लिखित बहस दाखिल की गई।
 
विज्ञापन
कंगना रनाैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा सांसद कंगना रनौत के मामले में बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना की ओर से उनकी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस दाखिल की। वादी के अधिवक्ताओं ने प्रतिवादी के हस्ताक्षरयुक्त आधार कार्ड और फोटो न होने पर आपत्ति जताई। अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


कंगना के स्थानीय अधिवक्ता ने लिखित बहस दाखिल कर बहस सुनाने के लिए अदालत से समय की मांगी की। लिखित बहस में कहा कि कंगना पर लगाए गए मानहानि व अन्य आरोप निराधार है। वहीं वादी रमाशंकर शर्मा के अधिवक्ताओं ने लिखित बहस के समय के प्रतिवादी के हस्ताक्षरयुक्त आधार कार्ड और फोटो नहीं हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। 

मामले में 21 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें