फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किक बॉक्सिंग में कंचन जोशी ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
कंचन जोशी
विज्ञापन
आगरा। कस्बा पिनाहट के मुहल्ला मार गोपाल सागर निवासी कंचन जोशी ने सहारनपुर स्थित आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 3 जनवरी तक आयोजित किक बॉक्सिंग सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर यह कंचन का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इंडिया के सेक्रेटरी मनोज पटेल ने कंचन जोशी को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम कोच मेनका सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। कंचन के पिता उमेश जोशी ने बताया बेटी को बचपन से खेलों का शौक रहा है। वह निरंतर मेहनत कर रही है। दादी गीता जोशी ने खुशी जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया। विधायक पक्षालिका सिंह भदावर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कंचन जोशी ने न केवल पिनाहट, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। तेजपाल चौहान, अतुल दीक्षित, सानू खान, अवधेश तोमर, मुकेश जोशी आदि ने भी कंचन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें