फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने दी कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि, हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
शहीद पार्क में कमलेश तिवारी की हत्या पर श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी शहर के साथ ही करहल कस्बे में रविवार शाम हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच हिंदूवादी संगठनों से जुड़े नेताओं ने हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

नगर के शहीद पार्क में हिंदू जागरण मंच ने हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष उपेंद्र राठौर ने कहा कि कमलेश तिवारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार को हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर उदयराज, विवेक चौहान, अमन गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अजय शुक्ला, अशोक चौहान मौजूद रहे।
 

करहल के मोहला भटेला में देवकीनंदन शर्मा के आवास पर रविवार को हुई ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक में हत्या पर रोष जताया गया। हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। रतनशंकर त्रिपाठी, विवेक पांडेय, प्रमोद तिवारी, बलराम पांडेय, धनीराम मिश्रा, अर्पित चतुर्वेदी, बृजेश नारायण, रविंद्र कुमार दुबे, शैलेंद्र दुबे, अनिल पांडेय, शैलेंद्र दीक्षित, प्रदीप कुमार, रामनरेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें